पर्यावरण संबंधी प्रतिबद्धता

COLDFALL की मान्यता है कि हमें लाभप्रदता और पर्यावरण के बीच एक चुनने की आवश्यकता नहीं है। हमारा मि‍शन अपशिष्ट प्रदूषण को रोकना है।

पर्यावरण संबंधी वर्तमान चिंताएं

दुनिया आग के मुहाने पर

पूरी दुनिया की जनसंख्या में अमेरिकी लोग लगभग 5% हैं। परंतु, अमेरिका दुनिया का लगभग 30% उत्पन्न करता है और दुनिया के 25% संसाधनों का उपयोग करता है।

टायर

वर्ल्ड बिजनेस कौंसिल फॉर सस्टेनेबल डेवलेंट के अनुसार, 2008 में लगभग एक अरब जीवन-समाप्त टायर (ELTs) प्रतिवर्ष पूरी दुन‍िया में उत्पन्न हो रहे थे। इसके अतिरिक्त चार अरब स्टॉक के ढेरों और लैंडफिल में होने का अनुमान लगाया गया था। अनुमान है कि पूरी दुनिया में 1.5 अरब के आसपास नये टायर प्रतिवर्ष तैयार किए जाते हैं।

इतनी बड़ी मात्रा में ELT उत्पन्न होते रहने के साथ-साथ पहले के विशाल स्टॉक के ढेरों में बेकार टायर अनेक संभावित खतरे पैदा करते हैं। वे भूजल को प्रदूषित कर सकते हैं, ठहरे हुए पानी में रोग-कारक मच्छरों को पनपने देते हैं और वे ज्वलनशील नहीं हैं लेकिन उनमें एक बार आग पकड़ने पर अग्निशमन करना अत्यंत मुश्किल है।

अ‍पशिष्ट में से 50% से भी कम वास्तव में रीसायकल क‍िए जाते हैं। इनमें से आधे से अधिक ईंधन के ल‍िए जलाए जाते हैं।

प्लास्टिक

यह अनुमान है कि अपशिष्ट में 10% प्लास्टिक है। हम अभी प्रति वर्ष 320 मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक तैयार करते हैं। इसमें 40% से अधिक प्लास्टिक—कंंटेनर, शॉपिंग बैग, स्ट्रा—एक बार इस्तेमाल करके फेंक द‍िए जाते हैं। तैयार क‍िए गए प्लास्टिक का 30% से कम इस्तेमाल में रहता है।

76% प्लास्टिक (6.3 बिलीयन मीट्रीक टन) अपशिष्ट प्लास्टिक बन जाता है, फिर भी केवल नाममात्र 9% प्लास्टिक अपशिष्ट रीसायकल किया जाता है।

बहुत बड़ी मात्रा में अपशिष्ट लैंडफिल में इक्टठा होता है या समुद्र में चला जाता है।

COLDFALL की प्रतिबद्धता

हम प्रतिदिन पर्यावरण संबंधी आपदाओं के बारे में सुनते हैं। COLDFALL संभावित पर्यावरणीय खतरों के उन्मूलन की ओर एक सक्रिय रुख अपना रहा है। जैसे-जैसे COLDFALL का पूरी दुनिया में प्रसार होगा, टायरों, प्लास्टिक और मानव निर्मित अन्य हानिकारक तत्वों के पुर्नउपयोग और सही रीसायक्लिंग द्वारा इस प्रकार की आपदाओं की वृद्धि में कमी होने की उम्मीद होगी। COLDFALL दुनिया को पर्यावरणीय रूप से रहने का सुरक्षित स्थान बनाने के ल‍िए प्रतिबद्ध है।

COLDFALL कार्पोरेशन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे बेहतर व्यवहार अपनाता है जो माइक्रोवेव प्रोद्यौगिकी के लागू होने वाले सभी फेडरल और स्टेट मानकों को पूरा करते हैं और उनसे बढ़कर हैं। कंपनी यह सुनिश्चित करने के ल‍िए आवश्यक कदम उठाती है क‍ि इसकी प्रोद्यौगिकी पर्यावरण, इसके आस-पड़ोस और इसके सहयोगियों के ल‍िए सुरक्षित है। इसके बड़े आकार के बावजूद, लगातार माइक्रोवेव सिस्टम इतना ही सुरक्षित है जितनी घरेलू माइक्रोवेव यून‍िट। कुल शुद्ध CO2 की उत्पत्ति भी वर्तमान Zero CO2 उत्सर्जन वालेे कोयला संयंत्र की तुलना में 90% से कम होने का अनुमान है – कोई कण उत्प‍त्ति नहींं और संंभावित पुुुुुुुुुुर्नप्राप्ति लाभ।